
वाराणसी।आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में आज ‘AI & Robotics Seminar 2026: The Future Begins Here’ विषय पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय और न्यूरोबो टेक्नोलॉजीज (NeuRobo Technologies) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में न्यूरोबो टेक्नोलॉजीज के टेक्निकल हेड निलेश प्रजापति और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर निर्मेश पांडेय उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार द्वारा दोनों विशेषज्ञों का स्वागत किया गया।
विशेषज्ञों के विचार: “भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है”
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए टेक्निकल हेड निलेश प्रजापति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मूल अवधारणाओं और दैनिक जीवन में इसके बढ़ते उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में ऑटोमेशन और मशीन लर्निंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।
वहीं, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर निर्मेश पांडेय ने रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकी बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, “यह समय केवल तकनीक का उपभोक्ता बनने का नहीं, बल्कि इसके निर्माता और नवप्रवर्तक बनने का है।” उन्होंने छात्राओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने और तकनीकी कौशल (Technical Skills) विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और जिज्ञासा सेमिनार के दौरान एक इंटरैक्टिव सत्र (Interactive Session) भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग और डेटा सुरक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने बड़े ही सरल और रोचक तरीके से छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं में इस तकनीकी संगोष्ठी को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार दुबे ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, अंजली विश्वकर्मा, डॉ. सोफिया खानम, अल्पा तिवारी, अनामिका तिवारी आदि शिक्षक–शिक्षकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।












Leave a Reply