
वाराणसी।श्री बालाजी होमस्टे एवं चित्रांकन इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध कलाकार अनुभव सोम की दो दिवसीय एकल चित्रकला प्रदर्शनी “अनुभव” का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन लंका स्थित स्टारबक्स कैफे होगा।
इस प्रदर्शनी में अनुभव सोम द्वारा जलरंग माध्यम में बनाई गई कुल 12 पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी। इन चित्रों में वाराणसी के दृश्यों को यथार्थ यानी realistic से लेकर विमूर्त यानी abstract रूप तक चित्रित किया गया है। कलाकार ने बनारस की आत्मा, उसकी गलियों, घाटों और जीवन को अपने रंगों के माध्यम से एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
अनुभव सोम राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, NID और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, NIFT में बतौर विजिटिंग फैकल्टी कार्यरत हैं। उनका कार्य डिजाइन, शिक्षा और ललित कला के संगम को दर्शाता है।
यह प्रदर्शनी वर्ष 2004 – 2005 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “वाराणसी प्रोजेक्ट” का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत को समकालीन कला के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
श्री बालाजी होमस्टे और चित्रांकन इंस्टिट्यूट का मानना है कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ शहर की कला संस्कृति को भी समृद्ध करते हैं।












Leave a Reply