पांच व्यापारी ‘अनमोल रतन’ सम्मान से सम्मानित

काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल का 14वां स्थापना दिवस

वाराणसी। काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल का 14वां स्थापना दिवस एवं संगीतमय संध्या समारोह बुधवार को नवलपुर स्थित एक गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। नृत्यांगना पलक ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि प्रियंका पांडेय और साथियों की संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सैयदराजा (चंदौली) के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्व मंत्री मीना चौबे ने व्यापारियों को देश का आर्थिक सैनिक बताया। पूर्व उपाध्यक्ष, बनारस बार बिनीत सिंह ने व्यापार मंडल की सामाजिक व विकासात्मक भूमिका की सराहना की। संस्थापक राजेश श्रीवास्तव ने व्यापारियों की एकजुटता तथा व्यापारिक आयोग के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि संगठन व्यापारियों के सम्मान की रक्षा के साथ गरीब बेटियों के विवाह, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और ‘नेकी की दीवार’ जैसे सामाजिक कार्य लगातार करता रहा है। व्यापार क्षेत्र के पांच प्रतिष्ठित व्यापारियों को ‘अनमोल रतन’ सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन राजेश श्रीवास्तव व पंकज सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ए.पी. सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *