
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।आशा महिला ग्रुप की एएनएम श्रीमती बिंदु जी के नेतृत्व में मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में 05 साल तक के बच्चों का टीकाकरण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प संचालन मानसरोवर की आशा महिला श्रीमती रंजू जी ने किया।
01 दिन से लेकर 05 साल तक के कई बच्चों को कैम्प में टीका लगाया गया।यह टीका नि: शुल्क रहा।
उक्त कैंप में प्रमुख रूप से श्रीमती कीर्ति जायसवाल, श्रीमती मालती देवी, श्रीमती रागिनी देवी सहित अनेकों आशा महिला का सहयोग रहा।












Leave a Reply