
वाराणसी। विश्वकर्मा समाज के गौरव एवं देश के प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ के जादू शो का भव्य शुभारंभ गुरुवार को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह में हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में जादू प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि रोहनिया के एसीपी अवधेश विश्वकर्मा व कैंट विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव रहीं। शुभारंभ अवसर पर विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” तथा वरिष्ठ नेता बिनोद शर्मा ने जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ अपनी अद्भुत कला, सृजनात्मक प्रस्तुतियों और वर्षों की साधना के माध्यम से देशभर में विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उनकी उपलब्धियाँ पूरे विश्वकर्मा समाज के लिए गौरव का विषय हैं।
विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि काशी जैसी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नगरी को अपनी प्रस्तुति के लिए चुनना शहर के कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि ओपी शर्मा ‘जूनियर’ केवल विश्वकर्मा समाज की धरोहर ही नहीं, बल्कि भारतीय मंचीय जादू कला के सशक्त प्रतिनिधि भी हैं। उनका यह आयोजन काशी की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ की रोमांचक एवं आधुनिक जादुई प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रेक्षागृह गूंज उठा। आयोजन ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, कैंट विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, अभिषेक विश्वकर्मा, संदीप शर्मा (पूर्व मीडिया प्रभारी, समाजवादी पार्टी), विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता बिनोद शर्मा, ए.सी.पी. रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। काशी में जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ के शो का आगाज, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी, 24 जुलाई। देश के प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ के जादू शो का गुरुवार को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह में भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने रोमांचक जादुई प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दर्शक कलाकार के करतबों से मंत्रमुग्ध नजर आए और हर प्रस्तुति पर प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि रोहनिया के एसीपी अवधेश विश्वकर्मा और कैंट विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव थीं। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ तथा वरिष्ठ नेता बिनोद शर्मा ने जादूगर ओपी शर्मा ‘जूनियर’ का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि ओपी शर्मा ‘जूनियर’ ने अपनी अनूठी जादू कला से देशभर में पहचान बनाई है और उनकी उपलब्धियां समाज के लिए गर्व का विषय हैं। वहीं विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने कहा कि काशी में इस तरह का आयोजन शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देगा। कार्यक्रम में अभिषेक विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, बिनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।












Leave a Reply