
वाराणसी। तरना वार्ड स्थित भरलाई गुरुनानक चौराहा पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने विधायक निधि से 7.16 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘ओलंपियन विवेक सिंह द्वार’ का लोकार्पण किया।
रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि यह द्वार केवल एक प्रवेश मार्ग नहीं, बल्कि युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का माध्यम हैं। ओलंपियन विवेक सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से काशी का नाम देश-दुनिया में गौरवान्वित किया है। युवाओं को उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर खेलों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण, पुरस्कार और संसाधन उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गौरी शंकर सिंह, हेमंत सिंह, विवेक पांडेय, रोहित मिश्रा, संदीप रघुवंशी, बलीराम कन्नौजिया, दिनेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।












Leave a Reply