फूलन देवी को सपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, संघर्षमय जीवन को किया याद

वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार में शनिवार को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन, संघर्ष तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने की। उन्होंने कहा कि फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने जीवनभर अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका जीवन समाज के वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी नायिका और नारी अस्मिता की प्रतीक थीं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें संसद भेजकर सामाजिक न्याय के अपने संकल्प को मजबूत किया। इस मौके पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, नंदलाल कन्नौजिया, हीरू यादव, विद्या भारती, गोपाल पाण्डेय, अखिलेश यादव, वरुण सिंह, अक्षय प्रधान, अवधेश अंबेडकर, रामकुमार यादव, रामसिंह भारद्वाज, आनंद पटेल, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, सुनीता यादव, केशर यादव, अश्विनी चौहान, सदानंद कन्नौजिया, निलेश यादव, विनोद पटेल, कमलाकांत प्रजापति, रमापति राजभर, महेंद्र बच्चन, सुभाष यादव, अयाज खान, विनोद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सपाइयों ने अपने विचार व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *