
वाराणसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को शनिवार को वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने समर्थन दिया। उनके साथ कैंट विधानसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी पूजा यादव और वाराणसी से पहुंचे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विष्णु शर्मा ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं, तो यह व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए प्रभावी और समयबद्ध सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। पूजा यादव ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वाराणसी से पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन में शामिल होकर छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया।












Leave a Reply