ध्रुव सोनी बने काशी महानगर अध्यक्ष

जौनपुर।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता जौनपुर स्थित बी आर पी. इंटर कॉलेज मैदान में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएँ की गईं।

इसी क्रम में ध्रुव सोनी (निवासी काशी) को सर्वसम्मति से काशी महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। यह घोषणा प्रांत टोली के साथ विचार-विमर्श के उपरांत प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल द्वारा की गई।

गौरतलब है कि अब तक संतोष निगम काशी महानगर अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। संगठन ने उनके समर्पण, सक्रियता एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रांत उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ध्रुव सोनी के नेतृत्व को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का वातावरण है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में काशी महानगर में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनजागरण एवं संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति और नई दिशा मिलेगी।

बैठक में उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्रुव सोनी को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *