लाभार्थी कैम्प का विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का रविवार को आठवां दिन रहा। उन्होंने आज आठवे दिन का प्रवास संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान विधायक ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मिली तमाम छोटी-छोटी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसे तत्काल ठीक करने हेतु साथ चल रहे विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी को क्षेत्र में कई जगह मलबों का ढेर मिलने तथा स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा उसके खाली जमीन पर नगर निगम कर्मी द्वारा मलबा गिरा दिये जाने के बाबत किये गये शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को मौके पर सख्ती दिखाते हुए एक दिन के अंदर मलबा साफ़ करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारी को अभियान चला कर सम्पूर्ण क्षेत्र में मलबा आदि की सफाई करने हेतु भी निर्देशित किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने पूरे भ्रमण के दौरान राह में मिल रहे लोगों से मिलते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। कई वरिष्ठजनों के आवास पर जाकर उनसे व परिवारजनों से भेंट की तथा संबंधित लोगों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के बाबत दिये गये जानकारी पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने क्षेत्र में स्थित पार्क में पाँच पौधों का वृक्षारोपण किया। जनचौपाल लगाकर वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन लिया।

इस अवसर पर ज़ोनल अधिकारी, नगर निगम के तमाम अधिकारी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संदीप चौरसिया, मनोज यादव, अंकुर मल्होत्रा समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

*”लाभार्थी कैम्प का भी हुआ आयोजन”*

तत्पश्चात् दुर्गाकुंड वार्ड स्थित सामुदायिक भवन, कबीर नगर में लाभार्थी कैम्प का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। जिसमें केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का शिविर लगाया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगो ने स्वयं पंजीकरण कराया। सभी विभाग के स्टाल पर विधायक ने स्वयं जाकर योजनाओं के बारे में जाना। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक, क्रेडिट कार्ड व स्वीकृति पत्र वितरित किये तथा बाल विकास के कैम्प में जाकर बच्चों का अन्नप्राशन किया। कैम्प में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग आदि अन्य विभागों के शिविर लगाये गये थे। लोगों ने आयुष्मान, विभिन्न पेंशन एवं आवास योजना का पंजीकरण कराया। इसी के साथ आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु भी शिविर लगाए गए। कुल 400 से ऊपर लाभार्थियों में कैम्प में आकर लाभ प्राप्त किया। इसी प्रवास के दौरान आने वाले प्रत्येक रविवार को इस तरह के लाभार्थी कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने लोगों को जानकारी प्रदान की एवं उनकी मदद की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, पार्षद अक्षयबर सिंह, रतनदेव सिंह, शशि केशरी, भावना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *