ईनरव्हील क्लब का बेटा की उपाधि से नवाजे गई लेखिका प्रियम्बदा सिंह

वाराणसी।काशी-बनारस की जानी-मानी लेखिका, प्रख्यात समाजसेविका और इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस की अत्यंत अनुभवी व वरिष्ठ संरक्षिका आदरणीय प्रियंवदा सिंह जी द्वारा मुझे”#इनर_व्हील_क्लब_का_बेटा” के नाम से नवाजा गया है।

​यह उपाधि मेरे लिए सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देश और समाज की इन महान माताओं-बहनों का दिया हुआ वह आशीर्वाद है, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा बन गया है।

इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस की सभी आदरणीय माताओं और बहनों के इस असीम स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए हृदय से आभार। आपका यह प्यार मुझे समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

​इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस केवल महिलाओं के सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर मिसाल पेश कर रही है। क्लब द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों के लिए पठन-सामग्री का वितरण, सामाजिक संस्था व एनजीओ द्वारा संचालित विद्यालयों का कायाकल्प, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर और महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसके साथ ही, भीषण सर्दियों में कंबल वितरण, गर्मियों में प्याऊ की व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान जैसे सेवा कार्य इस बात के प्रमाण हैं कि क्लब का हर एक सदस्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में उजाला भरने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *