
वाराणसी l असि रविदास पार्क के सामने स्थित रामेश्वर मठ में बुधवार गुरु पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने गुरु के चरणों में शीश नवायाl प्रातः काल 7 बजे काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नारायणनंद तीर्थ ने अपने गुरु के चरण पादुका का पूजन विधि विधान से कियाl इसके पश्चात देश-विदेश से आए हजारों शिष्यों ने वेद मंत्रो के बीच जगतगुरु स्वामीनारायणनंद तीर्थ महराज का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लियाl इस अवसर पर शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए स्वामी नारायणनंद तीर्थ ने कहा की आज के दिन अपने-अपने गुरुओं का पूजन करना चाहिए क्योंकि गुरु ही ऐसा ऐसा है जो मानव को अंधकार से निकालकर उसका जीवन प्रकाशमय करता है साथ ही उसे भगवान से मिलाने का भी एक माध्यम बनता है l भगवान ने स्वयं कहा है कि मेरी पूजा से पहले गुरु की पूजा करनी चाहिएl
इस अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।












Leave a Reply