
वाराणसी। अर्दली बाजार में अंजुमन फैजाने नूरी की ओर से शुक्राने की फातिहा पढ़ी गई। लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआख्वानी की। मौलाना शमसुद्दीन साहब,हाफीज शारूक रजा ने तकरीर पेश किया और शुक्राने की फातिहा हुई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद विनय शादेजा और चौकी प्रभारी अर्दली बाजार और सिविल डिफेंस के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनीस खां, रज्जू खां,फसाहत हुसैन बाबू,राजन कुरैशी,जमाल ख़ान,रईस खां, इमरान खां,वसीम खां,शादाब खां,फकी,लियाकत अली आदि शामिल थे।
