
वाराणसी ।विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में बुधवार को सुबह 6 बजे से गुरु पूर्णिमा महाउत्सव का आयोजन पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह जी के निर्देशन में शुरू हुआ।
पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह जी के अनुसार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक श्री सुखमनी साहेब जी का पाठ किया।तत्पश्चात् अरदास व भोग लगाया गया।
संगत चेतन मठ के पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह ने आये हुए अनुयाई व भक्तगण को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु ज्ञान सम्पूर्ण धरा पर उपयोगी है। ज्ञान सभी के लिए प्रकाश देता है।
अरदास के पश्चात् आये हुए सभी भक्तों को हलवा,घुघरी का प्रसाद वितरित किया गया।जो रात्रि तक चलता रहा।












Leave a Reply