
वाराणसी।गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शिवपुर क्षेत्र स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। इसके साथ ही गेस्ट हाउस की रसोई एवं ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं के लिए अब गेल के PNG नेटवर्क से निर्बाध, सुरक्षित एवं 24×7 प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है। यह पहल वाराणसी के प्रमुख वाणिज्यिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठानों को आधुनिक, हरित तथा विश्वसनीय ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व श्री नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है।
शिवपुर स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संस्थागत परिसर है, जहां विभिन्न गतिविधियों एवं आवासीय सुविधाओं के संचालन के लिए नियमित ऊर्जा आपूर्ति की आवश्यकता रहती है। पूर्व में यहां ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मुख्य रूप से एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जाता था, जिसकी खपत लगभग 20 एलपीजी सिलेंडर प्रतिमाह थी। PNG आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद अब गेस्ट हाउस को चौबीसों घंटे निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी, जिससे संचालन अधिक सुव्यवस्थित, दक्ष एवं विश्वसनीय बन सकेगा।
एलपीजी के स्थान पर PNG अपनाने से प्रतिमाह उपयोग होने वाले लगभग 20 एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं की आवश्यक�











Leave a Reply