क्षेत्रीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक

रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।पर्यावरण को हरा भरा बनाने तथा उसके संरक्षण के लिए नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा लगातार अभियान किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विरदोपुर वार्ड में क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर पौधरोपड़ अभियान किया गया ।

इस अभियान के अंतर्गत कई लाभकारी तथा फलदाई पौधे लगाए गए साथ ही क्षेत्रीय लोगों को उनके संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया संस्था के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया कि इस वर्ष हमारी संस्था के द्वारा 1100 पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है ।और इसी मुहिम के अंतर्गत यह अभियान हर वार्ड में चलाया जा रहा है क्योंकि वर्तमान समय में पेड़ों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है जिस कारण से लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है और पर्यावरण प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है इन सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा लगातार ऑक्सीजन देने वाले पौधे विभिन्न पार्कों में लगाये जा रहे हैं। इस कार्य में संस्था के संस्थापक विजय कुमार जी , सुमित बिंद, सूरज पाल , पीयूष यादव , धीरज साहनी ,आकाश वर्मा , सागर बिंद आकाश बिंद मोहम्मद अनीश , राजेश,अमन , मंगलेश्वर प्रसाद ,आदि लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *