सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र उपाधि व अंक पत्र डिजिलांकर पोर्टल व आनलाइन सत्यापन करेंगे

 

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में वर्ष 2026 के उपाधि एवं अंकपत्रों का समस्त डाटा विश्वविद्यालय के सिस्टम एनालिस्ट श्री मोहित मिश्र द्वारा सावधानीपूर्वक संकलित (कंपाइल) कर गत वर्षों की भाँति सफलतापूर्वक डिजिलॉकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

इस कार्य में श्री प्रशांत कुमार, प्रदेश समन्वयक (APAAR एवं DigiLocker) का महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। इसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब अपने उपाधि एवं अंकपत्र डिजिलॉकर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड एवं सत्यापित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *