पीडीए सम्मेलन में सपा ने भरी चुनावी हुंकार, बूथ मजबूत करने का आह्वान

बूथ स्तर की मजबूती से बनेगी सपा सरकार: – श्याम लाल पाल

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी वाराणसी जिला इकाई की ओर से बुधवार को अजगरा विधानसभा क्षेत्र का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हरिहरपुर चौराहा रिंग रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। श्याम लाल पाल ने कहा कि 2027 का चुनाव बूथ की मजबूती से जीता जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता से संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का माहौल बन रहा है और जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने जोन, सेक्टर, बूथ और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने अध्यक्षता किया। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि सपा की नीतियां सामाजिक न्याय और जनहित पर आधारित हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश नाथ सोनकर, धर्मेंद्र सोलंकी, डॉ. रामबालक पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन बाबूलाल यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *