शक्तिधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन

 

वाराणसी। सम्पूर्ण विश्व मे सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में संलग्न विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के वाराणसी स्थित शक्तिधाम आश्रम के तत्वावधान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रात काल से रात्रि पर्यंत तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शक्तिधाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर अनंत दास महाराज जी ने बताया कि इस अवसर पर सिगरा स्थित स्मिता संस्था के प्रांगण मे सर्वप्रथम साई माँ के पादुका पूजन का अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया तत्पश्चात सामुहिक रूप से साईं मां की आरती की गई। इस अवसर पर शिवाजी मिशन स्कूल में डेविड ओग्रेडी के संयोजन मे साई माँ के नाम पर फलों के दस वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

आश्रम के महंत स्वामी अनंतदास जी महाराज ने बताया कि जगतगुरु साई मां लक्ष्मी देवी मिश्रा जी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए यूरोप, इजिप्ट, कनाडा , जापान ,अमेरिका सहित विश्व के अनेक देशों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करते हुए सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रही है। जगतगुरु साई माँ द्वारा भारत राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं अभ्युदय के लिए अनेकों सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा चुके हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम के डेविड ओग्रेडी, अश्मिता संस्था के फादर मन्जू,मनीष गुप्ता,सन्जना राय,अलकाजी,पुष्पा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *