बीएचयू महामना अभिलेखागार को मिली अत्याधुनिक प्रदर्शनी स्टैंडी

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और आधुनिक प्रस्तुतीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। महामना अभिलेखागार में आयोजित एक समारोह में जगतगंज राजपरिवार शोध उपक्रम, जगतगंज कोठी की ओर से अत्याधुनिक एवं आकर्षक प्रदर्शनी स्टैंडी भेंट की गई। इस अवसर पर शोध उपक्रम के अध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह अपनी शोध टीम के साथ मौजूद रहे। श्री सिंह बीएचयू के पूर्व छात्र, उद्यमी और अभिलेखों के संरक्षण में विशेष रुचि रखने वाले व्यक्तित्व हैं। उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से तैयार यह स्टैंडी भविष्य में अभिलेखागार की प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उपयोग की जाएगी। महामना अभिलेखागार के समन्वयक प्रो. ध्रुव कुमार सिंह ने स्टैंडी को स्वीकार करते हुए इस सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने में सहायक होगी। उन्होंने प्रदीप नारायण सिंह सहित शोध टीम के सदस्य अशोक कुमार वर्मा, डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह, रवींद्र दुबे, अरविंद सिंह (अधिवक्ता), मनीष खत्री, शमीम अहमद और विकास यादव के प्रति आभार जताया।समारोह में महामना अभिलेखागार की कार्यकारिणी एवं सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. कमलशील, प्रो. केशव मिश्र, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवेश भारद्वाज, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. घनश्याम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. नवीन जैन, अभिषेक गुप्ता, बहादुर कुमार कनौजिया समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *