बरेका के एक अधिकारी एवं 19 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

 

वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में माह जुलाई, 2026 में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी एवं उन्नीस कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत का पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा अपने स्वागत संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों की निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं पारिवारिक आनंद से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल देते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को माल्यार्पण एवं फोल्डर प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सहायक वित्त सलाहकार श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी श्री राम मूरत सिंह, एसएसई/एम/डी श्री अवधेश कुमार, एसएसई/एम/डी श्री सुरेश विश्वकर्मा, एसएसई (एमसीटी) श्री एस.के. सिंह, एसएसई (एमसीटी) मोहम्मद मुजाम्मिल इमादी, एसएसई (टीआर) श्री निर्मल कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री सागिर अहमद खान, वरिष्ठ तकनीशियन श्री एस.एस. दूबे, श्री अशोक कुमार, श्री मुन्ना लाल, श्री शैलेश कुमार, श्री कैलाश लाल, श्री भरत प्रसाद सिंह, श्री लालजी तथा श्री ध्यान पाल सिंह, हेड कांस्टेबल श्री मानिक चंद, कांस्टेबल श्री ओम प्रकाश सिंह एवं ड्रेसर-1 मोहम्मद सत्तार शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेकशील, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री देवराज कुमार मौर्य, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद एवं कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि बरेका उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने अपने अधिकारियों, सहकर्मियों एवं समस्त बरेका परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ बिताए गए वर्षों की यादें सदैव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर बनी रहेंगी।

समारोह में मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर, सहायक कार्मिक अधिकारी मुख्यालय श्री रामप्रवेश यादव,सहायक कार्मिक अधिकारी कर्मशाला श्री पीयूष मिंज, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार एवं कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री अमित कुमार, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री सुशील कुमार सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार यादव तथा श्री मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं सहकर्मी भी समारोह में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राज कुमार गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *