
वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमर नाथ विश्वकर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार अमर नाथ विश्वकर्मा पिछले एक सप्ताह से गंभीर बीमारी के चलते एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद कोदई चौकी स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो हरिश्चंद्र घाट पहुंची। वहीं पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र रोहित विश्वकर्मा ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। काफी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों ने हरिश्चंद्र घाट पहुंचकर दिवंगत अमर नाथ विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वकर्मा सभा के संरक्षक (राज्यमंत्री) हंसराज विश्वकर्मा, सभा के मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा,सोमनाथ विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, एडवोकेट शिव शंकर शर्मा, जुगल किशोर, चंद्रकला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा आदि थे।











Leave a Reply