
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में शनिवार को जिला संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने कहा कि 17 और 18 अगस्त को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए जन पंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वकर्मा समाज सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फार्म-6 के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अभियान तेज करने का आह्वान किया। साथ ही पीडीए के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक आधार पर संगठनात्मक तैयारी मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में आनंद मौर्य, रामसिंह यादव, आनंद मोहन गुड्डू, अवधेश पाठक, विष्णु शर्मा, उमेश प्रधान, महेंद्र सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा, ई.आर.एन. यादव, दिलशाद अहमद, अवधेश अंबेडकर, रविकांत विश्वकर्मा ‘रवि’, शशी यादव, गोपाल पांडेय, शिवबली विश्वकर्मा, बालकिशुन पटेल, आकाश मौर्य, मनोज यादव, बाबूलाल यादव, सुनील सोनकर, सुजीत पांडेय ‘शमशेर’, डॉ. फैसल रहमान, अभिषेक विश्वकर्मा, रामकुमार यादव, डॉ. रमेश राजभर, सचिन प्रजापति, पुत्तूल यादव, लवकुश पगड़ी, सोनू विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, रीना यादव, कमलाकांत प्रजापति, सुभाष यादव, कुलदीप कुमार, गौतम सोनकर, शिवप्रसाद गौतम, इस्तियाक अहमद और विनोद शुक्ला सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Leave a Reply