
वाराणसी।गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शिवपुर क्षेत्र स्थित बनारस रसोई को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। इसके साथ ही संस्थान की रसोई एवं अन्य ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं के लिए अब गेल के PNG नेटवर्क के माध्यम से सुरक्षित, निर्बाध एवं 24×7 प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। यह पहल वाराणसी के प्रमुख वाणिज्यिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठानों को आधुनिक, हरित एवं विश्वसनीय ऊर्जा व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व श्री नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
शिवपुर स्थित बनारस रसोई क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित भोजनालय है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों के लिए भोजन तैयार एवं परोसा जाता है। पूर्व में रेस्टोरेंट की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति मुख्य रूप से एलपीजी सिलेंडरों के माध्यम से की जाती थी तथा यहां लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों प्रति माह की खपत होती थी। अब PNG आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद रेस्टोरेंट को चौबीसों घंटे निरंतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी, जिससे संचालन क्षमता में वृद्धि होगी तथा ऊर्जा प्रबंधन अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनेगा।
एलपीजी के स्थान पर PNG को अपनाने से प्रतिमाह उपयोग होने वाले लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उपलब्ध कराए जा सकेंगे, जिससे अधिक लोगों को एलपीजी की सुगम उपलब्धता का लाभ मिलेगा। साथ ही, PNG के उपयोग से ऊर्जा आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी, सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियां कम होंगी तथा पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
गेल (इंडिया) लिमिटेड वाराणसी सहित अपने परिचालन क्षेत्रों में अधिकाधिक वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को PNG एवं CNG जैसी स्वच्छ ऊर्जा सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी का उद्देश्य सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराकर सतत विकास को प्रोत्साहित करना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।
गेल (इंडिया) लिमिटेड का यह प्रयास ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक एवं टिकाऊ समाधानों को बढ़ावा देने के साथ-साथ वाराणसी को स्वच्छ ऊर्जा आधारित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।












Leave a Reply