
राजस्थान। कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव, ढाणियों में लगातार सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी क्रम में रविवार को ढाणी फगेड़िया, रॉयल रेसीडेंसी के पास, भादवासी ढाणी में संस्थान टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे वितरित व पौधारोपण किया गया । जिसमें अशोक, पपीता, जामुन, अनार, पपड़ी, करंज, अमरूद, इमली, स्नेक प्लांट, शीशम, नींबू, गिलोय आदि फलदार, सजावटी, औषधीय एवं छायादार पौधे वितरित किए गए ।
पौधारोपण अभियान में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे को पेड़ बनाने की शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेड़िया ने युवा वर्ग से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पेड़ ना लगाए, प्राणवायु ऑक्सीजन के लिए फील्ड में पेड़ लगाए ।
मीडिया प्रभारी जितेंद्र दायमा ने बताया कि इस मानसून में कमूल एनजीओ द्वारा कुल 1100 पौधे वितरित किए जाएंगे और अभियान में अब तक कुल 872 पौधे वितरित किए जा चुके हैं । इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया, मीडिया प्रभारी जितेंद्र दायमा, पवन मोगा, शैतानाराम जाखड़, सुरेन्द्र फगेड़िया, गोपाल, अशोक कुमार, राकेश सिंह, छोटूराम बंजारा, सुमित्रा रुलानिया, पिंकी मील, रामकोरी देवी, निशा, अनिता भामू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।












Leave a Reply