
वाराणसी। सम्पूर्ण विश्व मे सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में संलग्न विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी के वाराणसी स्थित शक्तिधाम आश्रम के तत्वावधान में रविवार को सत्य साई मां के 73 वें वर्धापन दिवस के अवसर पर शिवाला घाट स्थित श्री बाला नंद तीर्थ आश्रम में सुबह से रात्रि तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक डेविड ओग्रेडी ने बताया कि सर्वप्रथम प्रात: काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान पं के वेंकटरमण घनपाठीजी के आचार्यत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा आयुष होम का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात साधु संतों,बटुकों का भण्डारा एवं सभी श्रद्धालुओं का भण्डारा प्रारंभ हुआ ,जिसमें बड़ी भारी संख्या में आये हुये भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने जगतगुरु सत्य साई माँ लक्ष्मी देवी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाये की। विदित हो कि जगतगुरु सत्य साई माँ लक्ष्मी देवी जी द्वारा भारत राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं अभ्युदय के लिए अनेकों सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा चुके हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम के डेविड ओग्रेडी, फादर मन्जू, मनीष गुप्ता,सन्जना राय, चक्रवर्ती विजय नावड,पं सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।












Leave a Reply