मेक एण्ड साइन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में 30 छात्राओं को प्रमाण पत्र मिला

 

 

वाराणसी। चेतगंज स्थित मेक एण्ड साइन एकेडमी का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को बड़े भव्यता के साथ सम्पन्न हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास व विशिष्ट अतिथि आईएजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद रहे।

समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

मेक एण्ड साइन एकेडमी की मैनेजर नाज़िश खान ने अतिथियों का स्वागत किया। तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समारोह के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को संस्था के डायरेक्ट अरशद खान ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि डा कैलाश सिंह विकास व विशिष्ट अतिथि मोहम्मद दाऊद ने प्रशिक्षण प्राप्त 30 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये।

उक्त अवसर पर 25 छात्राओं का फेयरवेल आयोजित रहा। छात्राओं को स्मृति चिन्ह, बैज देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डा कैलाश सिंह विकास ने कहा वर्तमान में जो छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर ली वे प्राप्त ज्ञान को समाज में एक दूसरे के मध्य सेवा भावना से आगे बढ़ाते रहे। यह प्रशिक्षण कला ऐसा है जो आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे प्रशिक्षण से समाज व व्यक्ति, व्यक्तित्व का विकास होता है।

समारोह में सर्वश्री नाज़िश खान,अरशद खान, विक्टर गुड्डू, नुशरत मुस्ताक,दीक्षा मौर्या,मीरा यादव, वंदना अग्रहरि, पूजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन शिवानी गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *