
वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, की महिला प्रकोष्ठ ने गोविन्द पुरा मोड़ पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले शिवभक्तों एवं कांवड़ियों हेतु फलाहार वितरण किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ द्वारा भगवान शिव का पूजन कर किया।
श्रद्धालुओं को मिठाई बर्फी के साथ फलाहारी नमकीन श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।
आयोजित स्थल पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा एवं धर्म सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय सरस्वती देवी व राजेन्द्र प्रसाद सर्राफ की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा का उद्देश्य श्रावण मास में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने किया।
आयोजन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर सेठ “पूर्व पार्षद”, सचिव संजय सिंह, प्रेमा सेठ, रंजीता सेठ, राज सेठ, अमन सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आरती सेठ, मीनू सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply