नागरिक सुरक्षा व समाज संगठन के सदस्यों ने जलाभिषेक में सहयोग किया

रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य

 

वाराणसी।श्रावण माह के प्रथम सोमवार को यादव बंधुओ द्वारा बाबा विश्वनाथ मंदिर पर जलाभिषेक जाते हुए सोनारपुरा से लेकर चौक तक सुचारू रूप से ले जाने में समाज संगठन के महिला अध्यक्ष श्रीमती नीता सेनगुप्त जी के नेतृत्व में सहयोग किया गया। पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए उक्त जलूस को आगे ले गए।

जलूस में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण हर हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यादव बंधू

सर्वप्रथम केदार मंदिर,तिलभांडेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक किया।

तिलभांडेश्वर मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के मुख रूप से मास्टर ट्रेनर संदीप जी, भूपेंदर सिंह गिल, डॉक्टर आर के बक्शी, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती देवश्री दत्ता, श्रीमती शीला घोष, श्रीमती लक्ष्मी भट्टाचार्य , मुन्ना लाल यादव, सुशील जायसवाल सहित अनेकों सदस्यगण थे।

रास्ते में विभिन्न संगठनों ने स्टाल लगा कर जलूस में शामिल भक्तों को फल मीठा खिलाते दिखे।

समाज संगठन प्रमुख श्रीमती नीता सेनगुप्त , विजय मिश्रा, संतोष यादव, राम कुमार, तुषार चौरसिया , अजय सिंह राठौर, सहित अनेकों सदस्यगण थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *