राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

वाराणसी ।वसंत कन्या महा विद्यालय कमच्छा के सेमिनार हॉल में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वर्षा सिंह और डॉ० पूनम वर्मा के निर्देशन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के शुरू किये गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के लाइव प्रसारण आयोजन किया गया | इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में युवाओं की ऊर्जा का सही उपयोग करना है। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई | प्राचार्य प्रो० रचना श्रीवास्तव ने देश के युवाओं को मादक पदार्थों (ड्रग्स) के दुष्प्रभावों से बचने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के बड़े लक्ष्यों से जुड़ने का संदेश दिया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वर्षा सिंह ने राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं के द्वारा जन- जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *