
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।आस्था, सेवा और समर्पण के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था_ द्वारा काशी के प्रसिद्ध नंदी चौराहे पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शीतल जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया कि सनातन परंपरा में श्रावण मास को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है कि इसी माह में समुद्र मंथन से निकले विष को भगवान शिव ने ग्रहण कर सृष्टि की रक्षा की थी। इसी कारण श्रद्धालु पूरे माह उपवास, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। विशेषकर सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मोक्षदायिनी नगरी काशी भगवान शिव की नगरी है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगाजल से अभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांवड़िये पैदल चलकर यहां आते हैं। मान्यता है कि काशी में किया गया एक जलाभिषेक हजार गुना फल प्रदान करता है, इसलिए श्रावण मास में काशी में कांवड़ियों की संख्या सर्वाधिक होती है।
संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने कहा कि _”श्रावण में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है।
इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक विजय कुमार , समाजसेवी संध्या पांडे , किरन देवी , राजश्री साहनी , नुजहत बानो , , मोहम्मद अनीस, राम बाबू गुप्ता , मंगेश्वर प्रसाद , सूरज पाल , रवि कुमार,रहमत अली , महबूब हसन , सुमित बिंद , करम भारती , विजय कुमार सिंह , विवेक कुमार सिंह प्रीति चौरसिया सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply