
वाराणसी। मुम्बई में एक अक्तूबर को आयोजित स्काई नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन गोल्ड प्राप्त किया। हर्षिता ने महाराष्ट्र और मोहम्मद आरिफ ने आसाम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। गरिमा तिवारी ने मध्यप्रदेश को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 17 राज्य के खिलाड़ शामिल हुए। वाराणसी से 12 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता प्रतिभाग किया। शोटोकान कराटे डू इंडियन एसोसिएशन के फाउंडर विनोद कुमार वर्मा ने डा.मसूद मुजफ्फर को प्रेसिडेंट और विनोद कुमार को वाइस प्रेसिडेंट इंडिया बाड़ी में नियुक्त किया।
