
रिपोर्ट आजाद
जौनपुर।जंघई क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है।
लगातार हुई वर्षा के कारण धान सहित अन्य फसलों के खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। वहीं, कुछ निचले इलाकों में खेतों में अधिक पानी भरने से जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, लेकिन अधिकांश किसानों ने इसे खेती के लिए फायदेमंद बताया।











Leave a Reply