चेहल्लुम पर फूलपुर में निकला अकीदत का जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

रिपोर्ट अशरफ 

 

फूलपुर, प्रयागराज। कस्बा फूलपुर में हज़रत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को दुलदुल, ताबूत और ताज़िया के साथ अकीदत का विशाल जुलूस निकाला गया।

जुलूस से पहले हवेली स्थित इमामबाड़े में दोपहर लगभग तीन बजे मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस को संबोधित करते हुए ईरान से आए मौलाना अम्मार जैदी ने करबला के वाकये, हज़रत इमाम हुसैन की अज़ीम कुर्बानी और यज़ीद की फ़ौज द्वारा किए गए जुल्म का मार्मिक बयान किया। उनके बयान से मजलिस में मौजूद अकीदतमंद गमगीन हो गए और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

मजलिस के बाद दुलदुल, ताबूत और ताज़िया के साथ जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग हवेली, कोहना, शुक्लाना, जाफरगंज और इस्माइलगंज से होकर गुज़रा। इस्माइलगंज में अंजुमन-ए- अब्बासिया के ईशान जैदी, जमन फूलपुरी, शाहरुख, नावेद, अरशान, उमर और नवाज़ ने दर्दभरे नौहे पेश किए। इसके बाद अज़ादारों ने इमाम हुसैन की याद में मातम कर उन्हें ख़िराज-ए- अकीदत पेश किया।

जुलूस आगे बढ़ते हुए दुनियागंज, जमीलाबाद, पूरा अच्छई और सिकंदरा रोड से होकर करबला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार फूलों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस मौके पर बदरुल हसन जैदी, हैदर अब्बास, रिज़वान जैदी, असद मेहदी, शमसुल हसन, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद अकरम, असकरी जैदी, रूमी, अब्दुल्ला मेहदी, अशफी, मोहम्मद फुरकान, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अरशद दानिश, मोहम्मद आमिर, असीम, नौशाद, सरफराज़ महफ़ूज़, शोएब, बादशाह, बाबर, काशिफ़ सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। जुलूस के दौरान अमन, शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।जुलूस फूलपुर के मोतवल्ली ब्लॉगत हुसैन उर्फ बल्लन की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *