
वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने वरिष्ठ सपा नेता एवं मौर्य, कुशवाहा, सैनी-शाक्य महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य को पार्टी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के चुनाव प्रचार और समन्वय के लिए वाराणसी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदीप मौर्य रामलखन पब्लिक स्कूल (इंटर कॉलेज), टड़िया चकबिही के प्रबंधक हैं और अपने समाज में मजबूत जनाधार रखते हैं। पार्टी ने उनकी संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, बौद्ध अवधेश अंबेडकर को सह प्रभारी बनाया गया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने दी।










Leave a Reply