
वाराणसी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवी प्रसाद कुंवर का निधन बुधवार को प्रयागराज में हो गया। गुरुवार को गिलट बाजार स्थित नवरचना कांवेंट स्कूल में आयोजित शोक सभा में साहित्यकार, पत्रकार,लेखक और स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रख अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह ने कहा कि डा.देवी प्रसाद कुंवर को साहित्य का संस्कार उनके बड़े भाई डा.विश्वनाथ प्रसाद से मिला था। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से साहित्य की कई विधाओं में लेखन कर उसे समृद्ध किया। वे रहते भले ही इलाहाबाद में थे, लेकिन बनारस से उनका सम्बन्ध नाभि नाल का था।
शोक सभा में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह,ओम धीरज, हिमांशु उपाध्याय,डा.(मेजर ) अरविन्द कुमार सिंह, बाबूराम त्रिपाठी,कंचन सिंह परिहार,कमलनयन मधुकर, अरविन्द विश्वकर्मा, प्रकाश उदय,रामजी यादव आदि थे।
