
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में छात्र अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को भी धरने पर बैठे रहे। मुख्य द्वार से मशाल जुलूस निकाल कर छात्रों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। हास्टल सहित विभिन्न मांगों को लेकर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि उन्हें केवल आश्वासन दिया मिलता है। मांगे पूरी नहीं हो जाती,उनका धरना जारी रहेगा। प्रशासनिक भवन के नीचे धरने पर छात्र जमकर नारेबाजी कर रहे थे। धरना में शिवम् सिंह बाबू,प्रतीक उपाध्याय,अभिषेक सिंह सन्नी,समीर विशाल, शिवम् सिंह , अंकित,सुधीर सिंह , विवेकानंद सिंह आदि शामिल थे।










Leave a Reply