वाराणसी। लंका स्थित होटल में इनर व्हील क्लब स्वर्ण मंजरी डिस्ट्रिक्ट 312 के मण्डलाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने क्लब का वार्षिक निरीक्षण किया गया। शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मण्डलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पूरी बारीकी से उनके दायित्वों को समझाते हुए सबका मार्गदर्शन किया तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने इस सत्र में किए जा रहे कार्यो का व्योरा भी प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष मोनिका पाण्डेय ने कार्यक्रम प्रारम्भ की अनुमति के साथ क्लब सचिव ने सामाजिक सेवा कार्य का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। एडीटर सीमा सिंह ने मासिक पत्रक सबके समक्ष रखा गया। कोषाध्यक्ष जाह्नवी सिंह ने मण्डलाध्यक्ष व सभी सदस्यों को क्लब के आय व्यय का समुचित विवरण दिया। आईएसओ रिषिका मिश्रा ने मित्रता सम्पर्क श्रृंखला की आख्या दिया। संचालन कविता मालवीय ने बहुत खूबसूरत अंदाज़ में किया। इस अवसर पर क्लब की तरफ़ से तीन प्रोजेक्ट एक ज़रूरतमंद महिला को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन दिया गया,किशोर रोटी बैंक को राशन दिया गया और कुछ महिलाओं को रोज़गार ( ठोंगा बनाने ) के लिए पेपर दिया। धन्यवाद ज्ञापन अंजू दूबे ने किय इस अवसर पर मधु तिवारी ,सुषमा शर्मा ,जया त्रिपाठी ,रीता श्रीवास्तव , रीता बिस्वास,सुषमा गुप्ता , प्रतिमा ,वंदना पांडेय ,विजया , मोनिका सिंह ,रंजना ओझा , श्रावणी आदि थी।