वाराणसी। भोजूबीर -बसहीं मार्ग पर शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे तेज़ रफ़्तार तीन बाइकों की टक्कर में मोपेड सवार (बसहीं)चांदमारी निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दिया लेकिन नहीं आया। स्थानीय नागरिकों की मदद से सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवक विनोद कुमार ने अपनी बाइक से पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने दीपक के परिजनों को भी सूचना दिया।