वाराणसी।उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रांत सचिव,रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य एवं केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ श्याम जी तिवारी के निधन होने पर महासभा के कोषाध्यक्ष नीलमणि पाण्डेय के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने डॉक्टर श्याम जी तिवारी के निधन से मर्माहत होते हुए उन्हें प्रदेश के कर्मचारी उत्थान के लिए एवं उनकी मांगों को पूरी कराने के लिए व्यवहारिक एवं कुशल नेतृत्वकर्ता बताया।
तिवारी ब्राह्मण महासभा संगठन के लिए अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का काम किया है। उनके निधन से समाज में अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उपस्थित जनों ने तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य आनंद तिवारी को इस क्षति से उबरने की ईश्वर से कामना की।
सभा में राष्ट्रीय युवा मंच के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिपाठी, पत्रकार सुबोध त्रिपाठी ,शिव नारायण पाण्डेय सहित ब्राह्मण महासभा के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।