आरएसएमटी में छात्रों ने सीखे सफलता के गुर

वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन हुआ। ‘दैनिक जीवन के लिए योग’ सत्र में योग प्रशिक्षक अरुण सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगाभ्यास और आसनों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्र का संचालन अनुराग सिंह ने किया। ‘उद्योग से जुड़िए’ सत्र में प्रिज्म जॉनसन सीमेंट के जोनल सेल्स प्रबंधक वरुण उपाध्याय, आरटीएम अमित मिश्रा और क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं और उद्योग-अकादमिक संबंधों की जानकारी दी। तीसरे सत्र में पूर्व छात्रों से संवाद हुआ। निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत और संचालन गरिमा आनंद, पीएन सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *