
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।काशीराज स्व. डॉ. विभूतिनारायण सिंह जी की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर इस वर्ष की विश्वविख्यात देव दीपावली को उन्हें समर्पित करने का प्रस्ताव है।
इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए काशी की प्राचीन संस्था श्री देव दीपावली आरती महासमिती के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि आगामी 24 नवंबर 2026, कार्तिक पूर्णिमा के दिन आयोजित होने वाले देव दीपावली महोत्सव में काशी के गंगा घाटों, कुंडों एवं तालाबों पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान करने के लिए काशी की विभिन्न स्थानीय समितियों से सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया गया है।
आयोजन स्थलों पर काशीराज स्व. डॉ. विभूतिनारायण सिंह जी के चित्र एवं बैनर लगाने तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं भव्य दीपोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पंचगंगा घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि काशी की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का अनुसरण करते हुए देव दीपावली महोत्सव को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। काशीराज की स्मृति में आयोजित यह दीपोत्सव काशी की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहेगा।

Leave a Reply