परोपकार से मनुष्य जीवन को बना सकते हैं सार्थक – आचार्य नित्यानंद

वाराणसी।जहाँ एक ओर शीत ऋतु के आगमन के साथ गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने ठंड से बचाव की चुनौती उत्पन्न हो गई है,वहीं दूसरी ओर समाज की ऐसी सेवाभावी संस्थाएँ हैं।जो जरूरतमंदों के जीवन में आशा और सहारे का मजबूत आधार बन गई हैं।

 

वाराणसी के सुसवाही डाफी स्थित वृंदावन वार्ड 39 में श्रीनित्य निकुंज रस सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आज सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों को कम्बल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के निर्धन,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने तथा उन्हें शीत से राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया।

 

संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य श्री नित्यानन्द पाण्डेय जी महाराज के नेतृत्व में संचालित यह सेवाभावी अभियान भारतीय सनातन संस्कृति के उस महान आदर्श का परिचायक है, जिसमें कहा गया है—”नर सेवा ही नारायण सेवा है।”

 

वर्ष 2012 में स्थापित यह संस्थान गौ सेवा, संत सेवा,अन्नदान, जरूरतमंदों की सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा महिलाओं के स्वावलम्बन के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों हेतु समर्पित है।

 

संस्थान का संदेश है कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल किसी को वस्तु प्रदान करना नहीं,अपितु उसके दुःख को अपना दुःख समझकर मानवीय संवेदना के साथ उसके जीवन में सहारा बनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *