वाराणसी। रविवार को वात्सल्य सोसायटी द्वारा आयोजित 6 वा मास्टर एंड मिस लिटिल स्टार ऑफ बनारस एवं 9 वां मिस एंड मिसेज़ बनारस प्रतियोगिता का फ़ाइनल ऑडिशन महमूरगंज स्थिति होटल जिनिया परिसर मे आयोजित किया गया।

मास्टर एंड मिस लिटिल स्टार ऑफ बनारस प्रतियोगिता के ऑडिशन मे 3 वर्ष से 12 वर्ष के कुल 65 बच्चो ने प्रतिभाग किया। छोटे छोटे बच्चो ने आकर्षक परिधानो मे पहले रैम्प वाक किया उसके बाद एक से बढ़ कर एक ने फ़िल्मी गानो पर डांस कर उपस्थित निर्णायको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसी क्रम मे 9 वॉ मिस एंड मिसेज़ बनारस प्रतियोगिता मे कुल 50 प्रतिभागियो ने ऑडिशन दिया।मिस बनारस प्रतियोगिता मे 18 वर्ष सें 26 वर्ष की 15 प्रतिभागियो ने एवं मिसेज़ बनारस मे 20 वर्ष सेंड 45 वर्ष की कुल 35 प्रतिभागी शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने फ़िल्मी गीतों पर रैंप वाक किया।

इसके उपरान्त सभी प्रतिभागियों ने निर्णयको को अपना अपना पूरा परिचय दिया।

ऑडिशन के सेकंड राउंड मे सभी मिस एंड मिसेज़ बनारस की सभी प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य कर निर्णायको मजबूर कर दिया अपने साथ डान्स करने के लिए आज के इस ऑडिशन मे सभी प्रतिभागियों ने रंग बिरंगे आकर्षक परिधानो थी

कार्यक्रम के अंत मे पॉपुलर हॉस्पिटल के डायरेक्ट डॉ ए. के. कौशिक ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल शो 16 दिसम्बर 2023 को सिगरा स्थित एक होटल मे होगा।

फाइनल शो से 3 दिन पूर्व दिल्ली एवं लखनऊ के फेमस कोरियोग्राफर मिस कोमल सोनी एवं नीहिल मोहन मॉडलो को 3 राउंड के शो के लिए प्रशिक्षण देंगे

आज के इस ऑडिशन मे निर्णयको मे मुख्य रूप से – वन्दना सिंह ( विनर कोहिनूर मिसेज़ इंडिया इंटरनेशनल – 2022 ), शम्पा शामन्त पालित ( विनर कोहिनूर मिसेज़ इंडिया ), बोनदिता बेरा ( विनर मिसेज़ बनारस – 2020), शबनम दास ( रनरप ग्रैंड मिसेज़ बनारस 2022), पलक जायसवाल ( विनर मिस बनारस – 2022), मिस वैशाली ( रनऱप मिस बनारस – 2022), अभिषेक बंका, शाहिद मर्चेंट, हरित रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *