फूलपुर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

रिपोर्ट आकिब 

 

प्रयागराज | भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे फूलपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। राखी, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

 

बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया।

 

इस अवसर पर कई स्थानों पर सार्वजनिक रक्षाबंधन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्कूलों, सामाजिक संगठनों और थानों में भी बहनों ने पुलिसकर्मियों और जवानों को राखी बांधी।

 

बाजार में इस बार हस्तनिर्मित और प्रयागराजी डिजाइनर राखियों की विशेष मांग रही। बहनों में अपने ससुराल से मायके आने को लेकर खास उत्साह देखा गया।

 

त्योहार को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *