श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में आयोजित मेडिकल कैंप में शामिल हुए मरीज

रिपोर्ट :-  अनुपम भट्टाचार्य

 

वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम के कैलाश भवन में श्री राम चंद्रमूर्ति कुसुमा अम्बा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क मेडिकल कैंप एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर, ब्ल्डप्रेशर, मौसमी बुखार से सम्बंधित मरीज शिविर में जांच कराकर दवा प्राप्त किए।

ज्ञातव्य हो कि हर माह के 15 दिन पर शिविर का आयोजन होता है। यह सेवा कार्य 50 वर्ष से अनवरत जारी है।

श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने बताया कि आयोजित शिविर में शहर के लगभग 20 किमी के मरीज शिविर में शामिल होते हैं। स्वास्थ्य लाभ करते हैं।

आयोजन शिविर में गौतम दादा, भगवान जा, अनिल पांडेय, शम्भू यादव का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *