बैडमिंटन में अंकित, तीरंदाजी में अक्षत को मिला प्रथम स्थान:- डॉ कृपा विल्वेश

वाराणसी। शासन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के क्रीड़ा विभाग द्वारा 29 एवं 30 अगस्त 2026 को बैडमिंटन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की प्रेरणा एवं संरक्षण में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्र-खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल-कौशल, अनुशासन, एकाग्रता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और संघर्षशीलता का संस्कार भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस को युवाओं में खेल चेतना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रेरक अवसर बताया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

 

संयोजक एवं खेल प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश शर्मा ने बताया कि

बैडमिंटन में अंकित निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकित निषाद ने प्रथम, अंश सिंह ने द्वितीय तथा सत्यम पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी के रिकर्व राउंड में अक्षत सिंह ने प्रथम तथा सर्वेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कंपाउंड राउंड में अंश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंडियन राउंड में महेश पटेल प्रथम, अंकित निषाद द्वितीय तथा निहाल चौहान तृतीय स्थान पर रह

महिला रिकर्व वर्ग में क्षवर्षा जटराणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के धनुर्विद्या प्रशिक्षक श्री आदित्य कुमार का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने तीरंदाजी की तकनीक, एकाग्रता एवं लक्ष्य-साधना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम क्रीड़ा प्रभारी श्री कुप्पा बिल्वेश शर्मा के संयोजकत्व में तथा छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने विश्वविद्यालय में “स्वस्थ शरीर–स्वस्थ मन–सशक्त युवा” की भावना को साकार करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *