फायर फाइटिंग कोर्स का प्रशिक्षण कल से

 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से सोमवार को प्रधान कार्यालय में स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने भूकंप और उससे बचाव के सूत्र बताए। कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने आपदा प्रबंधन के उपाय बताए। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने वार्डेन और स्वयंसेवकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। प्रशिक्षण के उपरांत प्रखंड की बैठक हुई। जिसमें सदस्यों के नवीनीकरण और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त/नवीनीकरण हेतु स्वयंसेवको मंगलवार से चार दिवसीय बेसिक फायर फाइटिंग कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान कार्यालय चेतगंज में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा।

संचालन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया।

प्रशिक्षण में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा,अरूण जायसवाल, इरशाद अहमद,अयन बोस, विनोद कुमार,शहजादा कुरैशी,दिनेश गुप्ता,अजय श्रीवास्तव,विनय गुप्ता महादेव,राजेश कुमार सिंह,असलम समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *