श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उल्फत बीबी हाता में भव्य भंडारा

वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रविवार को अर्दली बाजार (उल्फत कंपाउंड) में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि पार्षद और अर्दली बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय कुमार शादेजा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजन में राकेश कुमार, बाबुराजा, दीपू, पंकज, राजू हलवाई, बबउ, गुलाब आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *