वसंत कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय संज्ञान शिविर का आयोजन

वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के मानस्विनी क्लब तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मनोवैज्ञानिक आंकलन शिविर ‘संज्ञान’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के विभिन्न मनोवैज्ञानिक पहलुओं का आकलन करना तथा उन्हें परामर्श संबंधी सेवाएँ प्रदान करना था।

 

सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से वसंत कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जिनमें से कई छात्राओं ने शिविर के दौरान विभिन्न अभिवृत्ति एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षणों में भाग लिया।

 

शिविर के पहले दिन 70 से अधिक छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान 20 से अधिक विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षण और प्रयोग कराए गए। इन परीक्षणों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।

शिविर में कराई गई गतिविधियों और प्रयोगों ने मनोविज्ञान को समझना आसान और रोचक बनाया।

यह आयोजन आत्म-जागरूकता बढ़ाने और स्वयं को बेहतर समझने की दिशा में एक उपयोगी प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *